भारत के लिए पदक जीतना सपना कोच निखिल गौतम ने बताया कि दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्नति कड़ा अभ्यास कर रही है। उम्मीद है कि देश के लिए मेडल जीतेगी। उन्नति ने बताया कि भारत के लिए पदक जीतना उनका सपना है। इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
उन्नति वर्मा की माता शिवानी वर्मा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही इसका शौक था। उन्होंने कहा कि बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। उन्हें उम्मीद है कि वह मेडल जरूर जीतकर आएगी।